अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। एमएम अस्पताल मुलाना में उपचार हेतु दाखिल रिश्तेदार से मिलने गए युवक की मोटरसाइकिल अस्पताल पार्किंग से चोरी हो गई। मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रवेश कुमार निवासी डुलियाना ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 28 जून की रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर एमएम अस्पताल में दाखिल अपने रिश्तेदार का हालचाल पूछने आया था। मोटरसाइकिल को पार्किंग में खड़ी दी। उन्होंने बताया कि रात्रि करीब साढ़े नौ बजे जब वह पार्किंग में बाइक लेने पहुंचा, तो वह नहीं मिली।