सीआईए ने शीशा तोड़कर कार चुराने के प्रयास में मोहाली, नया गांव वासी अंकित व सुखबीर सिंह उर्फ बुढ़ा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सीआइए ने उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के दौरान पुलिस ने पूछताछ पूरी होने की कही लेकिन रिमांड नहीं मांगा। अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। देर शाम उन्हें जेल प्रशासन के हवाले कर दिया गया। शहर बलदेवनगर थाने में दर्ज केस में भास्कर उर्फ मोनू को मौके पर पकड़ पुलिस को सौंप दिया गया था।
वीरेंद्र सिंह के साथ यह घटना हुई थी। उनकी क्लासिक कार शॉप के नाम से दुकान है। 20 जनवरी को वह अपने दोस्त के साथ दुकान में आए तो कार का शीशा टूटा था। एक अंजान युवक कार को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। भास्कर ने ही पूछताछ में बताया था कि वारदात में उसके साथ अंकित व सुखबीर भी थे। इसी आधार पर उन्हें ढूंढा जा रहा था लेकिन भूमिगत होने के कारण वे हाथ नहीं लग रहे थे।