फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल घूसकांड प्रकरण: दोनों पक्षों ने थाने में कहा हमारा हो गया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के दो वार्ड ब्वाय द्वारा घूसकांड प्रकरण में बलदेव नगर पुलिस ने दोनों पक्ष एक-एक कर थाने बुलाए। इस दौरान दोनों पक्षों ने पुलिस को आपसी समझौता होने की बात कही। यही नहीं घूस लेने का शपथ पत्र देने वाले कुरुक्षेत्र के अवतार सिंह ने पुलिस अधिकारी को आपसी समझौता होने की कहकर मामला खत्म होने की हामी भर दी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार दोपहर शहर के सिविल सर्जन कार्यालय में शिकायतकर्ता ने नागरिक अस्पताल के दो वार्ड ब्वाय पर काम की एवज में 35 हजार रूपये लेने के गंभीर आरोप लगाए थे जिसमें शिकायतकर्ता ने शपथ-पत्र भी दिया था। इस दौरान अस्पताल की साख को बचाने के लिए सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने फौरन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की सिफारिश पुलिस से कर दी थी। जबकि पुलिस ने चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई।
...............................................
शनिवार को दोनों पक्ष थाने में आए थे जो हमारे मुलाजिम से कह रहे थे कि हमने केस नहीं करना हमारा समझौता हो गया है। जिसकी जानकारी मुलाजिम ने मुझे दी। मैंने दोनों पक्षों को स्पष्ट कर दिया है कि अब इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता सीएमओ साहब हैं। आप दोनों का आपसी समझौता कोई मायने नहीं रखता। इसलिए दोनों पक्ष सोमवार को थाने में पेश हो जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यनारायण, एसएचओ थाना बलदेव नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें