पुलिस ने आरटीए टीम पर जानलेवा हमला और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में बुधवार चार और आरोपी गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों में बलदेवनगर की काली माता मंदिर के पास रहने वाले दिलबाग सिंह उर्फ भागा, प्रदीप भट्टी, गुरुद्वारे के पास रहने वाले अमरजीत सिंह उर्फ अमरा तथा नोहनी के राजीव शामिल हैं। इस मामले में 12 आरोपी पहले गिरफ्तार का जेल भेजे जा चुके हैं। वीरवार चारों को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया गया ताकि पूछताछ में सहयोगियों को पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके।
पंजोखरा थाने में दर्ज केस के अनुसार 17 सितंबर रात की इस घटना में घायल आरटीए आफिस सचिव रूपचंद व अन्य लोग घायल हुए। 18 सितंबर को दर्ज एफआइआर मेमं आरोपे हैं कि बलदेवनगर क्षेत्र सुभाष नगर वासी अमृतपाल उर्फ बूटा, गगनहेड़ी के सचिन, जनेतपुर के कुलवंत सिंह, नोहनी के राजीव के अलावा भीड़ ने आरटीए टीम पर चेकिंग के दौरान हमला किया, जान से मारने की धमकी दी थी। पंजोखरा थाना प्रभारी मोहन लाल के अनुसार एसपी के निर्देशन में कई टीमें आरोपियों की पहचान और धरपकड़ में लगी हैं। बता दें कि करीब 60 लोगों पर केस दर्ज किया गया था।
--------------------