नारायणगढ़। गांव पंजलासा में खोखा खोलने पर हमलावरों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अंबाला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने करीब आठ आरोपी नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस जांच अधिकारी विश्वजीत के अनुसार गांव पंजलासा का परमेश कुमार पुत्र धर्मपाल ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 22 जुलाई को वह गांव में बने खोखे में बैठा था। शाम करीब 6 बजे करीब 8 लोग हाथों में लेकर तलवार, डंडे, राड लेकर पहुंचे और कहा कि तुझे खोखा बंद करने को कहा था, लेकिन बंद नहीं किया। इस पर उन्होंने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। उसके भाई मुकेश व ससुर सुभाष पर भी हमला कर बुरी तरह घायल करके जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस पर परिजनों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें डॉक्टरों ने गंभीर हालत में अंबाला रेफर कर दिया। इस पर पुलिस ने घायल परवेश की शिकायत पर आरोपी राम कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार, शैंटी, राज पाल, कुकू व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।