फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, फिर घर से भागे यूपी का युवक और दिल्ली की किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। फेसबुक के जरिये एक युवक और किशोरी में पहले बातचीत हुई। कुछ दिन बात फेसबुक पर चली बात के बाद दोनों घर से फरार हो गए। हालांकि किशोरी के परिजनों ने दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज करवाया था। मंगलवार देर शाम एक प्रेमी जोड़ा सिटी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर संदिग्ध हालात में बैठा था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने सिटी जीआरपी को इसकी सूचना दी। सिटी जीआरपी इंचार्ज ने मामले में पूछताछ कर उन्हें दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी जीआरपी इंचार्ज विलायती राम ने कहा कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे उन्हें स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों ने जानकारी दी कि एक प्रेमी जोड़ा संदिग्ध हालात में प्लेटफार्म पर बैठा है। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर दोनों से पूछताछ की तो करीब 22 वर्षीय युवक ने अपना नाम जयराज निवासी आजमगढ़ (यूपी), वर्तमान पता लुधियाना बताया।
विज्ञापन

14 जुलाई को निकले, 16 को पकड़े गए
सिटी जीआरपी विलायती राम ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि वह 14 जुलाई को किशोरी को उसके घर दिल्ली से लुधियाना के लिए लेकर निकला। लुधियाना में वह अपने भाई के पास पहुंचा। भाई के कहने पर वह 16 जुलाई को किशोरी को दिल्ली स्थित उसके घर वापस छोड़ने जा रहा था। इसी बीच वह सिटी स्टेशन उतर गए। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका भाई लुधियान में दर्जी का काम करते हैं। बताया कि उसकी किशोरी के साथ फेसबुक के माध्यम से कुछ माह पूर्व दोस्ती हुई थी। वहीं युवती ने बताया कि वह 10वीं कक्षा में कंपार्टमेंट आने के बाद से घर पर ही रहती थी।
दिल्ली के शाहाबाद डैरी थाना में दर्ज है मुकदमा
सिटी जीआरपी इंचार्ज विलायती राम ने बताया कि पूछताछ करने पर किशोरी के परिजनों से बातचीत की गई तो पता चला कि उन्होंने दिल्ली के शाहाबाद डैरी थाना में तीन दिन पूर्व ही केस दर्ज करवाया है। सूचना पर दिल्ली पुलिस परिजनों को लेकर मंगलवार रात करीब 12 बजे सिटी जीआरपी थाना पहुंची। यहां प्रेमी जोड़े को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें