फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य हवलदार ने महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो बच्चों की मां को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पहले बेहोश किया, फिर दुष्कर्म की वीडियो बना ली। इसी वीडियो से उसे ब्लैकमेल कर बिहार में ले गया जहां उसकी पोस्टिंग थी। संबंधों से गर्भवती हुई महिला का दवा देकर गर्भपात करा दिया। उसके बाद धमकाया कि यदि किसी को बताया या शिकायत की तो सामाजिक जीवन बर्बाद कर देगा। पीड़िता के घर बार-बार आने के कारण पति ने भी उसे घर से निकाल दिया। परेशान महिला ने पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन

बुधवार बलदेवनगर थाने में पुलिस ने मिलिट्री अस्पताल में पहले क्लर्क रह चुके और वर्तमान में बिहार में बतौर सैन्य हवलदार कार्यरत पवन व एक महिला के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद उसका मेडिकल और कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश जारी है।
2002 में हुई शादी से महिला को दो लड़कियां हैं। पहचान की शकुंतला नामक महिला पवन को उसके घर लाई। स्वयं को सैन्यकर्मी बताने वाले पवन ने अपना ऑनलाइन बिजनेस बताते हुए उसे मैंबर बनने को कहा। 10 हजार का शुल्क सुनकर पीड़िता ने इनकार कर दिया। दोनों को इस काम के लिए घर आने से मना कर दिया। 2019 में पति द्वारा मारपीट किए जाने से तंग आकर वह पति से अलग रहने लगी। एक दिन जब वह शकुंतला के घर गई तो वह पवन के साथ शराब पी रही थी। जहां उसे भी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा। उसने इनकार किया लेकिन जिद के चलते पीड़िता ने पी ली जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने विरोध जताया तो पवन ने उसे धमकाया कि संबंधों के दौरान बनाया वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी की पोस्टिंग पर बिहार चला गया। इसी वीडियो से वहीं बुलाकर बनाए गए संबंधों से महिला गर्भवती हो गई, आरोपी ने दवा भेजकर उसका गर्भपात कराया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के अनुसार केस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें