फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को शराब पिलाकर किया बेसुध फिर उसकी पत्नी से जबरदस्ती कर बना ली वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अत्यधिक शराब पिलाकर पड़ोसी बोबी ने अपने दोस्त को बेसुध कर दिया। उसकी पत्नी से जबरदस्ती संबंध बनाकर वीडियो बना ली। नेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। सामाजिक निंदा के भय से दो बच्चों की पीड़िता मां ने मुंह नहीं खोला। लेकिन जब बहाने से घर बुलाकर उसे पीटा व जान से मारने की धमकी दी तो उसका हौसला जवाब दे गया। परेशान महिला के बयानों पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। सरकारी अस्पताल में मेडिकल के बाद कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए गए। वह आरोपों पर टिकी रही। भूमिगत आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

शराबी है पीड़िता का पति
प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करने वाला पीड़िता का पति शराब का आदी है। आरोपी पड़ोस में मौसी के घर रहता है। दोनों दोस्त हैं। पीड़िता के अनुसार पिछले करीब छह-सात माह से बॉबी उसके पति को शराब पिलाता है। वे उसे घर लेकर आते हैं। एक दिन शराब पीकर उसके पति बेसुध हो गए तो आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। सुबह पति को बताया उसने विश्वास नहीं किया, उल्टे फटकार लगा दी। पीड़िता ने जब इस काम को गलत बताते हुए दोबारा संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने धमकाया। उसने संबंधों की वीडियो बना ली है। एएसआई सुरेंद्र कौर के अनुसार दुष्कर्म के केस की तफ्तीश जारी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें