फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखन के गांव पहुंची अंबाला आरपीएफ, मां को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 14 तोला सोना चोरी और 1.30 लाख रुपये हजम के मामले में आरपीएफ की सीआईबी टीम पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट आईजी के सामने एसआईटी ने प्रस्तुत कर दी है। दूसरी ओर चोरी के मास्टरमाइंड लाखन तक पहुंचने की अंबाला आरपीएफ ने भी कोशिश तेज कर दी है। कानूनी शिकंजे में फंसाने के लिए लाखन के गांव सिसाय हिसार पहुंची आरपीएफ टीम ने उसकी मां को नोटिस दिया है। इसमें आदेश दिए गए हैं कि 20 नवंबर तक लाखन अंबाला आरपीएफ पोस्ट पर पेश हो। ऐसा नहीं करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल 20 सितंबर को कोलकाता-अमृतसर स्पेशल के एसी कोच से चोरी हुए 14 तोला सोने के जांच तेजी से चल रही है। हालांकि मामला बनारस जीआरपी से अब सहारनपुर जीआरपी के पास पहुंच चुका है। उन्होंने भी अपने स्तर पर इस मामले को खंगालना शुरू कर दिया है। सहारनपुर जीआरपी ने कुछ दिन पहले जहां अंबाला जीआरपी से मामले को लेकर कुछ जानकारी मांगी थी। दूसरी तरफ आरपीएफ सीआईबी टीम पर लगे आरोपों से विभाग की साख भी दांव पर लगी हुई है क्योंकि आईपीसी के केस को रेलवे एक्ट में बदल देना और फिर चोरी के आरोपी पर सिर्फ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाकर उसे जमानत पर रिहा करवाना, यह सीआईबी टीम की सोची-समझी चाल थी। लेकिन सीआईबी के इस खेल को खुद चोरी के मास्टरमाइंड ने जगजाहिर कर दिया। हालांकि लाखन को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस एयरफोर्स कर्मी का उसने सोना चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें