अंबाला सिटी। 14 साल की लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। घटना 7 जून दोपहर की है। तबीयत बिगड़ने पर जब मां ने बेटी से पूछा तो उसने सच बोल दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। महिला थाने में पड़ोसी दंपती सीमा व गोपाल पर पोक्सो एक्ट का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। बुधवार देर शाम सरकारी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया। वीरवार कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की तलाश जारी है।
मां के बयानों पर दर्ज केस के अनुसार आरोपी उनके पड़ोसी है। घटना की दोपहर आरोपी नाबालिग को बहाने से अपने घर बुलाकर ले गए थे। उसके बाद दंपती ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद गोपाल ने गलत काम किया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के अनुसार पोक्सो एक्ट के केस में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।