फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन भेजने के लिए कबूतरबाजों को दिए थे 11.10 लाख, न विदेश भेजा न लौटाई राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने यूक्रेन भेजने के नाम पर दो लोगों से 11.10 लाख रुपये ठगे हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंबाला कैंट के गुरूनानक नगर के रहने वाले शैंकी तलवार ने एसपी को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी के मामा प्रवीण कुमार ने उसे न्यू कॉलोनी के राजन से मुलाकात करवाई थी। राजन ने उसे व उसके साले मनिंद्र खंभ को यूक्रेन भेजने का लालच दिया था। इसकी एवज में आरोपी राजन ने 11.10 लाख रुपयेे की डिमांड की थी।
विज्ञापन

परिवादी ने बताया कि रकम तय होने के बाद आरोपियों ने उनके जरूरी दस्तावेज ले लिए थे। इसके बाद प्रवीण के कहने पर सबसे पहले पीड़ितों से साढ़े तीन लाख रुपये राजन के खाते में ट्रांसफर किए थे। फिर अगस्त 2019 मे 7,60,000 रुपये नकद राजन की मौजूदगी में प्रवीण कुमार को दिए थे। प्रवीण ने ही उनका वीजा लगवाने की जिम्मेदारी ली थी। चार महीने तक प्रवीण व राजन शैंकी को जल्द ही वीजा लगवाने का आश्वासन देते रहे। इसी बीच शैंकी को आरोपियों की नीयत पर शक हो गया। तब उसने आरोपियों से अपने पूरे पैसे वापस करने की मांग की। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने पैसे वापस देने की बजाय उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने पहले मामले की जांच करने की जिम्मेदारी आर्थिक अपराध शाखा को दी थी। जांच में सभी आरोप सही पाए जाने के बाद अब आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करने की सिफारिश की। इसी आधार पर अब पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें