फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बंटी पहलवान समेत 3 देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ सीआईए स्टाफ वन ने बड़ी कार्रवाई की है। इन आरोपियों को पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में विजेंद्र शर्मा उर्फ बंटी पहलवान भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के मामलों में नामजद हो चुका बंटी पहलवान रोटरी अस्पताल के पास किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। इसी आधार पर पुलिस ने तुरंत रेड कर बंटी पहलवान को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान ही पुलिस को उसके कब्जे से देसी पिस्तौल जब्त की। जब जब्त पिस्तौल की मैगजीन चेक की तो उसमें से छह जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

कच्चे बाजार का सन्नी भी काबू
बंटी पहलवान को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कच्चे बाजार के सन्नी को भी काबू किया। आरोपी के कब्जे से भी पुलिस ने देसी पिस्तौल जब्त की है। वह भी जगाधरी रोड पर कब्रिस्तान के पास किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। मगर कैंट पुलिस ने आरोपी को उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान ही पुलिस को उसकी पेंट की जेब से देसी पिस्तौल मिली। पिस्तौल के मैगजीन की जांच के दौरान उसमें से चार जिंदा कारतूस जब्त किए गए।
315 बोर की पिस्तौल के साथ प्रिंस गिरफ्तार
सीआईए स्टाफ वन ने बीडी फ्लोर मिल के पीछे कुंज विहार के रहने वाले प्रिंस को भी देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा है। मुखबिरी के आधार पर ही पुलिस ने रेड कर प्रिंस को काबू किया। वह भी किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। पुलिस ने उसे हाथी खाना मंदिर के पास से हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान ही पुलिस को उसके पास से 315 बोर की एक देसी पिस्तौल मिली। जांच के बाद पिस्तौल की बैरल से पुलिस को एक जिंदा कारतूस जब्त भी किया है।
विज्ञापन

हमारे पास पुख्ता सूचना थी कि कैंट में क्रिमिनल रिकॉर्ड रखने वाले कुछ आरोपी वारदातों को अंजाम देने के फिराक में थे। इसी आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपियों में बंटी पहलवान भी है जोकि हत्या समेत कई तरह के संगीन अपराध में शामिल हो चुका है। रिमांड के जरिए अब उससे पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपियों के क्रिमिनल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

-संदीप कुमार, प्रभारी, सीआईए स्टाफ वन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें