फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला जीआरपी को आया फोन, खालिस्तानी उड़ाएंगे रेलवे ट्रैक, अफसरों में मचा हड़कंप...जांच शुरू

Tue, 01 Sep 2020 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हैलो... जीआरपी थाना। मैं संजीव कुमार आपकी क्या सहायता कर सकता हूं। खालिस्तानी रेलवे ट्रैक उड़ाएंगे। हैलो, मैडम आप कौन बोल रहीं हैं। इससे ज्यादा मैं आपको कुछ नहीं बता सकती। मैडम आप अपना नाम नहीं बताना चाहती तो कम से कम यह तो बता दें कि किस जिले, शहर और राज्य के रेलवे ट्रैक को उड़ाया जाएगा। तभी फोन कट हो जाता है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर आये इस फोन के बाद अंबाला जीआरपी में हड़कंप मच गया। करीब 20 सेकेंड की काल में महिला ने न तो अपना नाम बताया न ही कोई पहचान और पता। अंबाला छावनी जीआरपी थाने के लैंडलाइन नंबर 0171-2600199 पर 0120-26576269 से फोन आया था। जैसे ही जीआरपी के पास फोन आया तो देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण जांच के लिए टीमों का गठन किया गया। बताया जा रहा है कि इन टीमों ने कई जगह रात के समय दबिश भी दी।

सॉफ्टवेयर से लिंक है नंबर
जिस फोन से महिला ने जीआरपी थाने के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया था, जब उस पर कई बार फोन किया गया तो वहां से जानकारी मिली कि ऐसा कोई नंबर मौजूद नहीं है। साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि एक विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर की मदद से ऐसे कॉल किए जाते हैं, जिन्हें ढूंढ पाना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन


हमने इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन

- दलबीर सिंह, इंस्पेक्टर, पीआरओ जीआरपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें