फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ में फंसा बरवाला का कुणाल, पोक्सो का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 35 की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बरवाला का कुणाल फंस गया है। छात्रा का परिवार पहले वहीं रहता था लेकिन काफी समय से कैंट आकर बस गया था। आरोपी स्कूल आते-जाते समय के अलावा घर में भी आकर छेड़छाड़ करने लगा तो परेशान परिवार ने पुलिस में शिकायत दे दी। महिला थाने में पोक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश जारी है। कोर्ट में 164 के बयान कराने से पूर्व कोविड टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

केस के अनुसार घटनाक्रम 1 मार्च 2019 से आरंभ होकर 20 जनवरी 2020 तक चला। आरोपी ने नाबालिग और उसके परिवार को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। हद तब हो गई जब उसके घर जाकर छेड़छाड़ करने लगा। किसी प्रकार से समस्या का हल न निकलने पर पुलिस की शरण ली गई। एसआई देवेंद्र कौर के अनुसार नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पोक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है। कोविड रिपोर्ट के बाद बयान कराए जाएंगे। परिवार ने मेडिकल कराने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें