फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल विवाद को लेकर विदेश से आए युवक को गांव के 9 लोगों ने पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ। गांव भूखड़ी में ट्यूबवेल को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें एक पक्ष से रजत नारा ने दूसरे पक्ष के दस लोगों पर पिस्तौल के बल पर मारपीट करने व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उन्होंने नारायणगढ़ थाना में दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने रजतनारा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांव भूखड़ी निवासी जगबिंद्र, सुरेंद्र उर्फ सिंदा, जगीर सिंह, अभिषेक उर्फ बब्बु, अंकित, आकाश, साहिल नारा, विकास नारा, रोबिन, सतपाल सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी देते हुए रजतनारा ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही विदेश से आया था और कोरोना पॉजिटिव होने के कारण घर पर क्वारंटाइन था। इस बीच 5 अगस्त को उन्हीं के गांव के जगबिंद्र व उसके भाई सुरेंद्र उर्फ सिन्दा ने हमसे बगैर पूछे ट्यूबवेल चलाकर खेतों में पानी देना शुरू कर दिया। विरोध पर हमलावर नहीं माने और उनके घर में घुस कर गाली गलौज करने लगे और उनके पिता जसबीर सिंह के साथ धक्का मुक्की भी की। रात को हमलावरों साहिल नारा अपने पापा की रिवाल्वर व 5 अन्य लड़के लेकर उनके पिता को मारने के लिए घर मे घुस आए। साहिल नारा ने मेरे सिर पर रिवाल्वर तान दी। फिर लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया। इस दौरान शोरगुल सुनकर पड़ोसी पहुंचे जिन्होंने मेरी जान बचाई। परंतु इसी बीच हमलवार मेरा लंदन से लाया हुआ मैकबुक, लैपटॉप बैग में 520 यूके करेंसी व अन्य सामान भी छीन कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें