फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने गए जेई और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, कुंडी उतारने लगे तो गिरा दी सीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गांव धुरकड़ा में बिजली चोरी रोकने गए जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार के साथ गाली-गलौज भी किया गया। इतना ही नहीं जब जेई सीढ़ी लागकर कुंडी उतार रहे थे तो उन्हें सीढ़ी से गिरा दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पूर्वी बिजली निगम अंबाला शहर के एसडीओ ने बताया कि गांव धुराला में निवासी शिवकुमार ने बिजली निगम के कर्मचारियों व जेई के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। जेई द्वारा चेकिंग के दौरान शिव दयाल के दोनों घरों में कुंडी लगी पकड़ी। इसमें से एक घर की कुंडी की तार जेई स्टाफ द्वारा उतार ली गई थी परंतु दूसरे घर की तार उतारने लगे तो शिव दयाल द्वारा पोल पर लगी सीढ़ी को गिरा दिया गया। इससे कर्मचारी चोटिल होते हुए बचे। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा और धमकी देने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजली चोरी पकड़ने गए एनवाईजी कंपनी के कर्मचारी से मारपीट, मोबाइल फोन भी तोड़ा
अंबाला सिटी। बिजली चोरी पकड़ने गए एनवाईजी कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। पुलिस दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्वी अंबाला शहर सब डिवीजन के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 28 जुलाई को गांव धुराला मेें एनवाईजी कर्मचारी साहिल के साथ केशा सिंह और रोशन ने गलत व्यवहार किया तथा मारपीट भी। साहिल आरोपी के घर बिजली चोरी पकड़ने गए थे। मारपीट के दौरान साहिल का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें