फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के शटर तोड़कर तीन लाख के इन्वर्टर और बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चोर शुक्रवार रात को हिसार रोड पर स्थित अग्रवाल इन्वर्टर और बैटरी स्टोर शटर तोड़कर करीब तीन लाख का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। सोनिया कॉलोनी वासी मालिक संदीप को सुबह दुकान खोलने पर इसका पता चला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी नंबर पांच पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिंगावाला रोड पर उनकी दुकान है। इस पर उसके पिता हेमराज बैठते हैं। दोनों दुकानों के अलग-अलग शटर हैं। वे शुक्रवार दुकान को दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह पांच बजे पता चला कि शटर उखड़ा हुआ है। पिता-पुत्र मौके पर गए तो गल्ले से करीब दस हजार की नकदी और करीब 25 बैटरी गायब थी। एक बैटरी की कीमत 12 से 13 हजार है। संदीप के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें तीन युवक दिखाई दिए। उन्होंने कपड़े से चेहरे बांध रखे थे। एएसआई सुलतान सिंह के अनुसार दुकान से इन्वर्टर और बैटरी चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयास जारी हैं। केस को सुलझाने के लिए सीआईए व साइबर टीमों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें