फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से तिजोरी काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
शहजादपुर। कस्बे स्थित एक सुनार की दुकान में गैस कटर से तिजोरी काटकर चोर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। लेकिन पूरी वारदात नजदीक ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शहजादपुर ने वारदात का मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। गांव खानपुर ब्रह्मणा के रहने वाले राम सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि मेरी मुख्य बाजार के साथ लगती चन्द्रभान वाली गली में सांई ज्वैलर्स के नाम से सुनार की दुकान है। शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे के करीब जब मैं अपनी दुकान पर आया और शटर खोला तो देखा मेरी दुकान में रखी तिजोरी कटी हुई मिली। उसमें रखा सामान गायब था। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि तिजोरी से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ साथ कस्बा में लगे अन्य सीसीटीवी की फुटेज चैक कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
एक माह पहले हुई चोरी की घटनाओं की गुत्थी भी अनसुलझी
बता दें कि कुछ महीने पहले भी चन्द्रभान वाली गली में ही स्थित एक अन्य सुनार की दुकान में चोरी हुई थी जिसका अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। पहले की चोरी व अब की चोरी में चोरों द्वारा एक ही तरीका अपनाया गया है। चोर जैसे सांई ज्वैलर्स की दुकान में बालकनी का दरवाजा काटकर दुकान में घुसे और दुकान में रखी तिजोरी को गैस कटर से काटा, उसी प्रकार ही पहले नजदीक की जयपाल वर्मा की दुकान में हुई चोरी भी चोरों ने इसी प्रकार से की थी। उस समय भी चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, परंतु आजतक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें