फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार से तंग युवक द्वारा ट्रैक पर लेटने के मामले में महिला सहित 4 व्यक्तियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ट्रैक पर लेटकर सुसाइड की कोशिश करने वाले एकता विहार निवासी विशाल की शिकायत व सुुसाइड नोट पर लिखी जानकारी के आधार पर जीआरपी ने 1 महिला सहित 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह मौजूदा समय में एकता विहार के पास रह रहा है। उसके ऊपर नीलिमा पांडे झूठे केस में फंसाकर पैसे ऐंठने का कार्य कर रही थी। इसमें उसके साथ सर्वजीत सिंह, संजीव गोयल और उसका पाटर्नर चीनू भी शामिल है। उन्होंने थाना मुबारिकपुर में उसके खिलाफ शिकायत देकर समझौते की आड़ में 65 हजार रुपये ले लिए और 3-4 पंजाबी भाषा में लिखे कागजों पर साइन करवा लिए। अब नीलिमा पांडे ने एक बार फिर पैसों की डिमांड करते हुए लगातार फोन करते हुए दबाव बना रही है। परेशान कर रही है, इसलिए वह तनाव में आकर आत्महत्या का कदम उठाने जा रहा है। अंत में विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह ट्रेन के नीचे जान देने जा रहा है।
सुसाइड नोट में महिला नीलिमा पांडे सहित सर्वजीत सिंह, संजीव गोयल और चीनू का नाम लिखा हुआ है। पूछताछ में विशाल ने यह जानकारी दी। इसी आधार पर उक्त सभी के खिलाफ 6 विभिन्न धाराओं के तहत कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभूषण शर्मा, प्रभारी जीआरपी थाना कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें