फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का दो बार कराया गर्भपात, अब शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लिव-इन-रिलेशनशिप में तीन साल युवती के साथ रहने के बाद शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने दो बार युवती का गर्भपात कराया और विश्वास में लेकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। करीब दो माह पहले जब युवती उसके घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने पुलिस का दी। महिला थाने में दुष्कर्म, गर्भपात कराने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में 164 के बयान भी दर्ज कराए गए। आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
पीड़िता ने बताया कि वह मोहन लाल के साथ पिछले तीन साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही है। शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने 2018 और उसके बाद दोबारा 2019 में गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात करवा दिया। आरोपी उसे पंजाब छोड़कर अंबाला आकर रहने लगा। 15 मार्च को जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसने मारपीट कर उसके साथ गलत काम किया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के अनुसार दुष्कर्म के केस की तफ्तीश जारी है, आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें