फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनौर साहिब में नशे की हालत में मंदिर में घुसकर पुजारी को डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की हालत में लखनौर साहिब के शिव मंदिर में घुसकर 67 वर्षीय पुजारी हरिशरण दास को डंडे से पीटा गया। गांव के ही हरजीत सिंह ने वारदात के बाद जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने घायल का चौड़मस्तपुर पीएचसी में उपचार कराया। सदर थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं। केस के अनुसार हरिशरण पिछले कुछ सालों से मंदिर में पूजा-अर्चना कर वहीं कमरे में रहता है। आरोपी भी वहीं आता जाता था। घटना की शाम सात बजे हरजीत ने मंदिर में आकर पहले गाली-गलौज किया फिर डंडे से बाजू व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट मारी। केस के अनुसार उसने शराब पी रखी थी। एसआई रमेश दलाल के अनुसार मंदिर के पुजारी से मारपीट के केस में आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें