फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरात से किया वार, हालत गंभीर, चंडीगढ़ किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेहा कॉलोनी के वासी युवक पर पड़ोसियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घायलावस्था में उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर चंडीगढ़ सेक्टर-32 पीजीआई रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने महिला सहित चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक ने बताया कि रविवार रात को जब उसकी पत्नी रजीना बाहर गली मे गई तो पड़ोसन रानी उसके साथ गाली गलौच करने लगी। जब मैंने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसका पति दीपक उर्फ दम व बेटा सैमल भी उसके साथ गाली गलौच करने लगे। तभी अरमान अपने घर से लोहा का दरात लेकर आ गया। इस दौरान सैमल ने अरमान से हथियार लेकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद अरमान व दीपक और रानी ने उसे थप्पड़ व मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। चिलाने की आवाज सुनकर जब उसका बेटा साहिल और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें