फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों पर नहीं चलेगा पुलिस का डंडा, गृहमंत्री ने डीजीपी को दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में अब किसी भी श्रमिक पर डंडा नहीं चलाया जाएगा। गृहमंत्री अनिल विज ने इस बारे में डीजी को हिदायतें जारी करते हुए सभी जिलों में व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं। विज ने कहा कि जहां जरूरत हो वहां वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर स्थिति को बिगड़ने से रोका जाए। विज ने यह भी कहा कि अब हरियाणा में प्रवासियों को रोकने के लिए हमने सभी कच्चे-पक्के रास्तों पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। प्रवासियों को उनके गृह राज्य में भेजने के सवाल पर विज ने कहा कि यदि उनके राज्य हरियाणा सरकार को एनओसी दे दें तो वह 4 दिन में प्रदेश से सभी प्रवासियों को उनके राज्यों में पहुंचा देंगे। हालांकि विज ने कहा कि दूसरे राज्यों के लिए भी यह आसान नहीं है। क्योंकि वहां भारी संख्या में प्रवासी पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें क्वारंटीन करना व अन्य कार्य एकदम पूरे करना आसान नहीं है।
विज्ञापन

बल का प्रयोग न किया जाए इस बारे में डीजीपी को आदेश जारी कर दिए हैं। यदि ऐसी कोई स्थिति पैदा होती है जैसी यमुनानगर में पैदा हुई थी तो ऐसे हालात में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाएं और स्थिति को बातचीत से संभालें। यदि प्रवासियों को उनके प्रदेश एनओसी जारी कर देते हैं तो हम 4 दिनों में सभी प्रवासियों को उनके प्रदेश भेज देंगे।
विज्ञापन

अनिल विज, गृहमंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें