फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की रिटायर्ड मेजर ने पूर्व सैनिक पर लगाए आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की एक रिटायर्ड मेजर ने यूट्यूब चैनल चलाने वाले पूर्व सैनिक कपिल पर गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोपों के आधार पर अब पुलिस ने कपिल के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुख्ता सबूतों के आधार पर अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। उधर पूर्व सैनिक ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर किया है। पुलिस को दी शिकायत में गोल्फ कोर्स रोड की रहने वाली मेजर ने बताया कि यूट्यूब चैनल सबका सैनिक संघर्ष कमेटी चलाने वाले कपिल ने सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ भ्रामक प्रचार कर उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है। शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर कपिल की ओर से एक झूठा वीडियो अपलोड किया गया था। मेजर का आरोप है कि इस वीडियो को अपलोड करने का उद्देश्य उसकी छवि को नुकसान पहुंचाना है। उसका यह भी आरोप है कि प्रतिबंध होने के बावजूद सोशल मीडिया पर आरोपी ने सेना के अधिकारिक दस्तावेजों और सैनिक प्रतिष्ठानों की गतिविधियों की तस्वीरें भी दिखाई गई। यह पूरी तरह राष्ट्रहित के खिलाफ है।
विज्ञापन

रिटायर्ड मेजर की शिकायत पर हमने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। चूंकि यह मामला आईटी एक्ट से जुड़ा है इसलिए साइबर सैल से मदद ली जा रही है। पुख्ता सबूतों के आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी हम मामले की जांच कर रहे हैं।
विजय कुमार, एसएचओ, अंबाला कैंट
मैं सेना से रिटायर्ड हूं। मुझ पर मेजर द्वारा लगाए गए तमाम आरोप झूठे हैं। मैं कोई यूट्यूब चैनल नहीं चलाता हूं। सबका सैनिक संघर्ष कमेटी एक पूर्व सैनिकों का ग्रुप है। मुझे नहीं पता कि किन आधार पर मुझ पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मैं पुलिस को जांच में सहयोग करूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल, पूर्व सैनिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें