फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के बाद रात में ही अंतिम संस्कार करने के आरोप में सीआईए स्टाफ-2 ने बिहटा गांव के गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के गांव रणखंडी वासी अशोक कुमार की शिकायत पर साहा पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ हत्या के बाद शव को खुदबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बेटी प्रीति की शादी बिहटा गांव के गुलशन से की थी। शादी में बीस लाख रुपये भी खर्च किये थे। लेकिन शादी के बाद से ही गुलशन बेटी को कार न लाने के कारण परेशान करता था। जिसको लेकर आरोपियों ने चार दिन पहले प्रीति की हत्या कर रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने रात को ही मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी लेकिन तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या कर शव खुदबुर्द करने के आरोप में पति गुलशन और अन्य ससुरालियों पर भी केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें