लॉकडाउन में महिला के मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजने के मामले में पुलिस ने गांव मोहड़ा निवासी निखिल को काबू कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजी हैं। मामले की जांच कर पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।