फार्मा कंपनी में काम करने वाले प्रभु प्रेम पुरम कॉलोनी के आशीष जैन से क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर एक ठग से उसके खाते से 35 हजार रुपये साफ कर दिये। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आशीष जैन ने बताया कि मंगलवार को उसे फोन आया था। उसने उसके क्रेडिट कार्ड से जुड़ी डिटेल मांगी थी। ठगी की नीयत को जाने बिना उसने उसे जानकारी दे दी। ओटीपी बताने के कुछ देर बाद ही उसके खाते से 35 हजार रुपये कटने का मैसेज आया।