हेरोइन तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों पर पुलिस को तब शक हुआ जब कार सवार इन युवकों को चेकिंग के लिए रोका गया। यह देखकर एक युवक कार से उतरकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार चालक की जेब से पुलिस को नशीला पदार्थ मिला। उसके कब्जे से आयकर विभाग का एक पहचान पत्र भी मिला है। दरअसल मुलाना पुलिस ने होली गांव के चौक पर कार सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका था। तभी एक युवक कार छोड़कर बराड़ा की ओर फरार हो गया। पुलिस ने कार सवार दूसरे युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वे पानीपत के हैं। शक के आधार पर ही पुलिस ने तलाशी ली। कार चालक की पहचान पानीपत के जौरासी खालसा गांव के रहने वाले मनोज कुमार के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने मनोज की जेब से एक पॉलिथीन जब्त की जिसमें हेरोइन मिली है।