फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों से गायब नाबालिग युवती का शव जोहड़ में मिला

विज्ञापन
crime - फोटो : Ambala
विज्ञापन
बराड़ा। गांव अधोया हिंदुआन से 5 दिनों से गायब नाबालिग शिवानी को सोमवार को गांव के जोहड़ में तैरता हुआ शव मिला। 16 वर्षीय युवती का जोहड़ में शव मिलने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही लड़की के परिजनों को भी इस बारे में जानकारी पहुंचाई गई। सूचना मिलते ही बराड़ा थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह व लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे। शव तो तालाब से निकलवाया। मौके पर सरपंच अवनीश चौहान सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। लड़की के पिता महिंद्र ने अपनी बेटी का शव पहचान लिया।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता
लड़की के पिता महिंद्र ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शिवानी 19 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी। शिवानी के गुम हो जाने की शिकायत बराड़ा थाना में दी थी। सोमवार को जब पता चला कि गांव के जोहड़ में एक लड़की का शव पानी में उतरा रहा है, तो मौके पर जाकर देखा। पड़ताल में शव उनकी बेटी का ही मिला। बराड़ा पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ मृतका के परिजनों के बयान पर टिका मामला
वहीं दूसरी और यह मामला बेहद पेचीदा माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा पुलिस उसके परिजनों के बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें