फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक ने खाने के मांगे 155 रुपये तो महिला ने की हाथापाई, जांच में निकली डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी बस स्टैंड के बाहर वैष्णो ढाबे संचालक को सोमवार दोपहर खाने के पैसे को लेकर एक महिला से विवाद हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। विवाद बढ़ने से मामला लालकुर्ती चौकी में पहुंच गया। जहां देर शाम तक दोनों पक्ष मौजूद रहे। जानकारी अनुसार बस स्टैंड के बाहर वैष्णो ढाबा के मालिक बेदी सिंह अपने ढाबे में मौजूद थे। एक महिला वहां पहुंची व खाने का ऑर्डर देकर पैक करवा लिया। जब ढाबा मालिक खाने के 155 रुपये मांगे तो महिला ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर कहासुनी हो गई और इस कहासुनी ने विवाद का रूप धारण कर लिया। पुलिस ने महिला से उसके पति का मोबाइल नंबर लेकर उससे संपर्क किया तो महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी पेशे से डॉक्टर है। कुछ समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस वजह से उसने ऐसा किया होगा उसे माफ कर दिया जाए। वहीं देर शाम तक महिला व ढाबा मालिक व अन्य संचालक लाल कुर्ती चौकी में ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाथापाई कर भागी महिला, दुकानदारों ने पकड़ा
महिला ने ढाबा संचालक के साथ हाथापाई शुरू कर मौके से भाग गई। ढाबा संचालक द्वारा शोर मचाने पर महिला को सैनिक रेस्ट हाउस के पास से पकड़कर लाल कुर्ती चौकी ले जाया गया। जंहा पर ढाबा संचालक ने चौकी इंचार्ज राकेश कुमार को महिला के खिलाफ लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
ढाबे वाले के समर्थन में चौकी पहुंचे दुकानदार
घटना की सूचना जब अन्य ढाबे वालो को लगी तो वह भी चौकी पहुंच गए। उन्होंने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ढाबा संचालकों का कहना था कि अगर महिला के पास खाने के पैसे नहीं थे तो वह पैसे देने से मना कर सकती थी। लेकिन ढाबा संचालक से हाथापाई करना गलत है। इस लिए महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें