एसटीएफ अंबाला यूनिट के हत्थे चढ़े आसा सिंह गार्डन के सुमित व सेक्टर-7 अर्बन स्टेट वासी सचिन 31 ग्राम हेरोइन दिल्ली से एक नाइजीरियन से खरीदकर लाए थे। पहले भी दोनों कई बार नशा लाकर बेच चुके हैं। रविवार रात को सूचना के आधार पर मंडोर के पास तलाशी के दौरान कार की से हेरोइन बरामद की गई। पंजोखरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह काफी समय से नशे की सप्लाई कर रहे हैं। किसी जानकार के माध्यम से वह दिल्ली में नाइजीरियन से नशा लेकर यहां अच्छे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। उन्हें लगता था कि वह पुलिस की पकड़ में नहीं आएंगे।
पहले से जानकारी थी कि दोनों आरोपी नशे के कारोबार में लिप्त है। नजरबंदी के दौरान बीती रात पता चला कि वे सफेद रंग की कार में सप्लाई देने के लिए निकले हैं। मंडोर के पास पुलिस को सामने देखकर कार निकालने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। तलाशी में भी आनाकानी की लेकिन पुलिस का रवैया देखते ही सच उगल दिया। तलाशी में 31 ग्राम हेरोइन स्मैक बरामद हुए। दोनों को कार, नशे के साथ पंजोखरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पिछले लंबे समय से आरोपी नशा सप्लाई करके युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे। यह लोग दिल्ली के नाइजीरियन से हेरोइन लाए थे। नशे के साथ-साथ बेच कर पैसे का जुगाड़ करते थे। आरोपियों का कहना है कि वह मेन सप्लायर का नाम नहीं जानते लेकिन सामने आने पर पहचान कर सकते हैं। नाइजीरियन को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
कुलभूषण, डीएसपी, एसटीएफ, अंबाला यूनिट