दो दिन पहले शहर के दर्जियां वाला चौक पर पटेल रोड की मीना का मोबाइल छीनने वाले नाबालिग हैं। मंगलवार देर शाम दोनों को संरक्षण में लेकर जुवेलाइन कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल सुधारगृह भेज दिया गया। 24 घंटे में वारदात सुलझने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। शहर कोतवाली थाने में मोबाइल झपटने का केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से तलाश में जुटी पुलिस ने पहचान कर दोनों को हिरासत में ले लिया। दस्तावेज जांच में दोनों नाबालिग निकले। उन्होंने अपनी गलती मानकर झपटमारी का सामान बरामद करवा दिया। केस के अनुसार ज्वेलरी शॉप पर काम करने के बाद मीना घर लौट रही थी। इस दौरान पीछे आ रहे दोनों नाबालिग उसका मोबाइल झपटकर भाग गए थे। कोतवाली थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की।