फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर बोली अभी भरो मांग वरना दे दूंगी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से दोपहर के समय निकली 17 साल की नाबालिग अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। मां को जब इस बात की भनक लगी तो रात के अंधेरे में वह भी बेटी की तलाश में वहीं पहुंच गई। लड़की की मां आता देख दोनों ने अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा ली। लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ लिया तो युवती की मां पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे करके दरवाजा खुुलवाने पर प्रेमी तो मिल गया लेकिन नाबालिग नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे घर को खंगाला लेकिन युवती कहीं भी दिखाई नहीं दी। इसी बीच मां की नजर बंद पड़े बाथरूम पर पड़ी। जब बाथरूम को खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। शक होने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो नाबालिग बाथरूम के अंदर छिपी थी। इस तरह पूरे मामले से पर्दा उठा गया।
विज्ञापन

जबरदस्ती सिंदूर से भरवा ली मांग
जब पुलिस ने नाबालिग को बाथरूम से बाहर निकला तो वह इस जिद पर अड़कर प्रेमी से बोली अभी मेरी मांग भरो, वरना सुसाइड कर लूंगी। यह सब सुनकर पुलिस और परिवार स्तब्ध रह गए। इसके बाद सहमे प्रेमी ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। लेकिन जब पुलिस ने दोनों की उम्र से संबंधित कागज चेक किये तो लड़का 18 साल और लड़की 17 साल की थी। यहीं पर मामला पेचीदा हो गया। पुलिस नाबालिग युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।
मां ने किडनेप कर बंधक बनाने का लगाया आरोप
महिला थाने में किडनेप व बंधक बनाने की धाराओं में दर्ज केस के अनुसार मां ने कहा कि वह काम पर गई थी। उसी दौरान उनकी बेटी पिता को फोन पर यह कहकर घर से गई कि वह सिलाई सीखने जा रही है। वापस आई तो बेटी घर पर नहीं थी। सिलाई सिखाने वाली ने भी उसके घर होने की बात से मना कर दिया। मां को शक था कि यह युवक एक बार पहले भी उसकी बेटी को अपने साथ ले गया था, कहीं वह दोबारा न ले गया हो। इसलिए वह उसके घर पहुंच गई। नाबालिग वहीं मिली। उसे आता देखकर युवक ने कमरा अंदर से बंद कर लिया था।
विज्ञापन

काउंसलिंग में नाबालिग लड़की ने बताया कि युवक की बहन उसकी सहेली है। वह उससे मिलने गई थी। वहां से आने में देर होने पर उसकी मां को गलतफहमी हो गई। उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है। उसकी मां से भी पता चला कि नाबालिग का व्यवहार घर में सही है। दोनों को समझाया गया।
रेखा शर्मा, सदस्य सीडब्ल्यूसी
काउंसलिंग में नाबालिग ने किडनेप और बंधक बनाए जाने से इंकार किया है। लड़की के बयान लेने के बाद के बाद उसे उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया और युवक को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
देवेंद्र कौर, एसआई, महिला थाना प्रभारी।
मौके पर गई पुलिस को नाबालिग युवक के घर के बाथरूम में छिपी मिली थी। उसने वहीं पर युवक से जबरदस्ती मांग भरवाई। इंकार करने पर सुसाइड की भी धमकी दी थी। कागज चेक किए तो वह 17 साल की निकली। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। युवती की सीडब्ल्यूसी से काउंसलिंग कराई गई है। मां द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए। कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

सुनीता ढाका, इंचार्ज, महिला थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें