फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग-जांच के गौरखधंधा में शामिल पति-पत्नी व डाक्टर का भंडाफोड़, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में लुधियाना के मलेरकोटला के नजदीक गांव जड़तौली में चल रहे लिंग जांच के अंतरराज्यीय गिरोह का अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को कई दिनों से सूचना मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक आरोपी को रंगेहाथ धर दबोचा। जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है और वह जमानत पर चल रहे थे। आरोपियों की पहचान अंबाला के खंड साहा के गांव तेपला निवासी कुलविंद्र, लुधियाना के गांव जड़तौली से डॉक्टर जितेंद्र, जड़तौली से ही गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी अमनदीप कौर के तौर पर हुई। दरअसल अंबाला स्वास्थ्य विभाग को लुधियाना के पास लिंग जांच की सूचना मिली थी। इसके लिए अंबाला सिविल सर्जन ने डिप्टी सीएमओ पीएनडीटी की अध्यक्षता में टीम का गठन किया। इसमें डॉक्टर विजय वर्मा, डॉक्टर हितार्थ, मुनीष व पुलिस टीम शामिल थी। आरोपियों को काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक महिला को लिंग जांच के लिए तैयार किया। सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ। अंबाला के साहा के गांव तेपला से कुलविंद्र महिला को अपने साथ लेकर सुबह साढ़े 8 बजे लुधियाना के लिए चला। लुधियाना से मलेरकोटला और वहां से सैंय्या खुर्द टीम करीब 12 बजे पहुंची। यहीं पर एक अन्य गाड़ी आकर रुकी जिसमें पंजाब के दलाल थे। इसी गाड़ी में अंबाला से आई गर्भवती महिला को गांव जड़तौली में ले जाया गया। यहीं पर एक घर में महिला की गर्भ में पल रहे लिंग की जांच की जिसमें उसे बताया कि पेट में बेटा पल रहा है। इसके बाद जब वापसी में एक गुरुद्वारे के पास आरोपी रुके तो टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर खेतों के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गए लेकिन एक आरोपी कुलविंद्र को मौके पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

4 हजार रुपये और गाड़ी बरामद
आरोपी कुलविंद्र के कब्जे से पुलिस ने 4 हजार रुपये बरामद किए हैं। जोकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को दिए थे। इसके अलावा शेष 26 हजार रुपये आरोपी अपने साथ लेकर फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि आरोपी गुरदीप सिंह की गाड़ी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें