फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 3 चोर, फोर व्हीलर में ले गए 1500 बोरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की नई अनाज मंडी में चोरों ने रात के समय दुकान में रखे बारदाने (खाली बोरियां) पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के मुताबिक चोरों ने एक फोरव्हीलर (छोटा हाथी) में बारदाने के 30 बंडल लाद कर इस वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार ने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत दे सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक नई अनाज मण्डी में स्थित बूथ नंबर 34 के मालिक प्रेम कुमार ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वीरवार की रात अज्ञात चोरों ने उसके बूथ में रखे 30 बंडल बारदाना (1500 खाली बोरियां) जिनकी कीमत लगभग तीस हजार रूपए थी पर हाथ साफ कर दिया। प्रेम कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से यह खुलासा हुआ कि वीरवार की रात लगभग 11 बजे पहले एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर दो लोग दुकान के पास आए। फिर एक फोर व्हीलर आकर रूका। थोड़ी देर में ही ये लोग फोर व्हीलर में ये बंडल लाद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें