फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई व लाइनमैन में हुई थी मारपीट, पुलिस ने पहले जेई अब दो लाइनमैन के खिलाफ दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर में 18 दिसंबर को बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर व लाइनमैन के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर जेई से मारपीट करने के आरोप में अब दो लाइनमैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट के दौरान एक लाइनमैन ने जेई पर गाली देने के साथ ईंट से हमला करने का भी आरोप लगाया था। मामले में शहजादपुर पुलिस ने जेई के खिलाफ पहले ही केस दर्ज कर लिया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर तैनात मनीष कुमार ने कुछ दिन पहले जेई मनोज भारती पर ईंट से हमला करने के आरोप लगाए थे। उसने बताया कि 18 दिसंबर को वह हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिलने गया था। तब जेई मनोज भारती ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर करंट लगाकर मारने और एसई से सस्पेंड करवाने की भी धमकी दी थी। विरोध करने पर जेई ने उस पर ईंट से वार कर घायल कर दिया था। हमले के बाद लाइनमैन ने अस्पताल में उपचार भी करवाया। एमएलआर में भी उसे चोटें लगने की बात कही गई। इसी आधार पर पुलिस ने जेई के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अब दो लाइनमैन पर दर्ज किया केस
लेकिन शहजादपुर पुलिस ने अब एसडीओ संजय वर्मा की शिकायत पर जेई मनोज भारती से मारपीट करने तथा ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में लाइनमैन मनीष कुमार व हरप्रीत सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। एसडीओ ने एसपी अभिषेक जोरवाल को भेजी शिकायत में कहा कि दोनों ने जेई मनोज भारती से तब हाथापाई की जब वह शहजादपुर पावर हाउस से 66 केवी की लाइन में आए ब्रेकडाउन की जांच के लिए जा रहे थे। पुलिस ने पहले इस मामले में लाइनमैन व जेई को जांच के लिए बुलाया था। मगर कोई भी जांच में शामिल नहीं हुआ। अब मिली शिकायतों के आधार पर ही पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें