फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने फिर खोली एएसआई की मौत के मामले की फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई रोहताश सिंह साहू की मौत के मामले में पुलिस ने नए सिरे से फाइल खोल दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लेकर सभी बिंदुओं पर मौत से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस के सामने इस मामले में पुख्ता सबूत जुटाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। उधर अपने पति की गैर इरादतन हत्या करने का खुद जुर्म कबूलने वाली आरोपी पत्नी सुनील कुमारी को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। सुरक्षा के बीच पुलिस ने उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में आरोपी सुनील कुमारी ने पति एएसआई रोहताश सिंह साहू की हत्या को लेकर किसी भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। मीडिया की ओर से सुनील से कई सवाल पूछे गए लेकिन उसने किसी का भी जवाब देने से मना कर दिया। तब सुरक्षाकर्मी उसे लेकर कोर्ट की ओर रवाना हो गए। इससे पहले महेशनगर पुलिस ने मामले को लेकर महिला से गहन पूछताछ की। बाकायदा नए सिरे से उसके बयान भी दर्ज किए। महिला ने फिर दोहराया कि उसने अपने पति को चुन्नी से बांध दिया था। इसके कारण ही उसकी मौत हो गई थी।
महिला ने ऐसे लिखकर दी थी चिट्ठी
गृहमंत्री विज को दी चिट्ठी में सुनील कुमारी ने कहा कि मेरे पति एएसआई रोहताश पुलिस में थे। दो साल पहले उनकी मृत्यु हो चुकी है। घर में लड़ाई रहती थी। मैंने अपने पति को चुन्नी से बांध दिया था। जिससे उसकी मृत्यु हो गई और मैं सदमे में चली गई थी। मुझे नहीं पता था कि ऐसा भी हो जाएगा। मैंने पुलिस को भी नहीं बताया न ही डॉक्टर को। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गले में उल्टी फंसने से मौत होना आया। अब मुझे पछतावा है। मुझे अब पेंशन भी नहीं चाहिए। मैं उसे वापस करना चाहती हूं और मुझे सजा दी जाए। मेरी कोई नहीं सुन रहा है। मैं पागल नहीं हूं। डॉक्टर भी कहते हैं कि तेरी कोई गलती नहीं है भगवान की मर्जी है। वकील से मिली तो वे भी कह रहे हैं कि भगवान की मर्जी है। पुलिस से मिली उन्होंने ने भी कहा कि भगवान की मर्जी है। मैं मानती हूं सर, गलती तो मेरी ही है। उस दिन मैंने क्यों छुपाया? इसमें पुलिस-डॉक्टर की कोई गलती नहीं है। अब बच्चे भी मुझे कहते हैं कि भगवान की मर्जी है। सर मेरी हेल्प करें, मैं आपको धोखा नहीं दे सकती। सर आप एसपी को बोले या एसएचओ को मुझे नहीं पता किसको बोलोगे। मुझे जेल चाहिए। फांसी चाहिए। सर मेरी हेल्प करें मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के दौरान उसकी स्टेटमेंट रिकार्ड की गई है। अब एएसआई रोहताश की मौत के मामले से जुड़ी फाइल दोबारा खोली गई है। कबूलनामे के अलावा आरोपी के खिलाफ मामले से जुड़े पुख्ता सबूत जुटाने के लिए कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद ही उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी।
विज्ञापन

सतीश कुमार, एसएचओ, महेशनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें