फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल कर दी धमकी, कहा तेरा ऐसा हाल करुंगा न तेरी गिनती मर्दों में होगी न ही किन्नरों में भर्ती होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश को लेकर बाइक सवारों ने एक युवक पर हमला करने की साजिश रची। हमले की भनक लगने के कारण युवक भाग निकला। तब उसने धीन गांव में शरण ली। इसके बावजूद हमलावर उसे तलाशते रहे। हमलावरों ने बाद में सोशल मीडिया पर दो मैसेज वायरल कर कहा कि मेरा पुत अज धीन वड के बच गिया किनी देर बचेगा। दूसरे मैसेज में लिखा कि तेरा हाल ऐसा करूंगा न तो तेरी गिनती मर्दों में होगी न किन्नरों में भर्ती होगी। इन मैसेज के आधार पर अब पुलिस ने आरोपी सत्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

समझौते के बावजूद रंजिश रखने का आरोप
कोड़वा खुर्द गांव के गुरसिमरन सिंह ने मुलाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दो महीने पहले उसका गांव के गोल्ला से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े में गांव के ही सत्ता को भी चोटें आई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। गुरसिमरन ने बताया कि इसके बावजूद सत्ता उससे रंजिश रख रहा है। बीते रोज जब वह खानअहमदपुर से गांव कोड़वा खुर्द के लिए निकला था बस अड्डे के पास सत्ता अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था। उसे हमला होने की भनक लग गई। उसने अपनी बाइक तेजी से चलानी शुरू कर दी। तब हमलावरों ने उसका पीछा किया। बड़ी मुश्किल से उसने धीन गांव में घुसकर जान बचाई।
इसके बाद आरोपी सत्ता ने सोशल मीडिया पर दो मैसेज वायरल किए थे। पुलिस ने मैसेज के आधार पर सत्ता व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें