फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोपखाना बाजार फायरिंग प्रकरण: गप्पू ने सप्लाई किया था फायरिंग में इस्तेमाल असला

विज्ञापन
विज्ञापन
तोपखाना बाजार में हुई फायरिंग में इस्तेमाल असलाह आरोपी अमन उर्फ गप्पू ने सप्लाई किया था। रिमांड के दौरान उसने यह बात कबूली है। साथ ही विश्वकर्मा नगर के धर्मेंद्र शर्मा उर्फ रिंकू को भी असलाह देने की बात कही। सीआईए स्टाफ-2 से आई सूचना के आधार पर महेशनगर पुलिस ने रिंकू को हिरासत में ले लिया है। शुरूआती जांच में ही रिंकू से बड़ी रिकवरी हुई। उधर पूछताछ के दौरान पुलिस ने गप्पू का मोबाइल भी जब्त किया है। इसकी कॉल रिकार्डिंग से पुलिस को साजिश का पर्दाफाश होने की संभावना है। इसी मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी शम्मी पंडित को कोर्ट ने बुधवार को जेल भेजने के आदेश दे दिए। शम्मी को भी पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया था। अभी तक मामले में पांच आरोपी फरार चल रहे हैं और दो को ही पुलिस काबू कर पाई है।
विज्ञापन

हमलावरों को सप्लाई की थी देसी पिस्तौल
4 दिसंबर को कैंट के तोपखाना बाजार में हुई फायरिंग में आरोपियों ने देसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। ये पिस्तौल पकड़े गए अमन उर्फ व गप्पू ने आरोपियों को सप्लाई की थी। छह दिन के रिमांड पर चल रहे गप्पू ने पुलिस के समक्ष यह बात कबूली है। साथ ही उसने विश्वकर्मा नगर के धर्मेंद्र उर्फ रिंकू को भी असलाह देने की बात कही। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने रिंकू को असले के साथ हिरासत में लिया है। अब पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। जब्त सबूतों के आधार पर ही पुलिस ने पूरी साजिश में गप्पू के शामिल होने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो कोर्ट में इसका पूरा खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने पूछताछ के दौरान गप्पू के कब्जे से वह मोबाइल भी जब्त करने की बात कही है जिसका इस्तेमाल हमले की साजिश रचने में किया था। जांच टीम का दावा है कि फोन की रिकॉर्डिंग से गप्पू के जुर्म का सच सामने आ सकता है।
महेशनगर पुलिस ने रिंकू को किया काबू
गप्पू के खुलासे के बाद सीआईए ने महेशनगर पुलिस को धर्मेंद्र शर्मा उर्फ रिंकू की पूरी डिटेल भेजी थी। तब पुलिस ने रिंकू के घर रेड कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एसएचओ महेशनगर सतीश कुमार ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में ही आरोपी रिंकू से 32 बोर के 45 कारतूस जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि गहन पूछताछ में आरोपी से बड़ी रिकवरी होने की संभावना है। इसी वजह से अब महेशनगर पुलिस रिंकू को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नया खुलासा कर सकता है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी गप्पू तोपखाना बाजार में हुई फायरिंग की साजिश में शामिल होने का जुर्म कबूल कर चुका है। उसने यह बात स्वीकार की है कि फायरिंग में इस्तेमाल असलाह उसने ही आरोपियों को सप्लाई किया था। उसकी निशानदेही पर ही महेशनगर पुलिस ने असले के साथ एक युवक को काबू किया है। आरोपी शम्मी से पूछताछ पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अमन कुमार, प्रभारी, सीआईए स्टाफ-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें