फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को देख पहले की अश्लील हरकतें रोकने पर हो गया निर्वस्त्र, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से ड्यूटी के लिए निकली महिला जैसे ही सुल्लर में शिव मंदिर के पास पहुंची एक युवक उसके सामने आ गया। युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक निर्वस्त्र होकर अश्लील हरकतें करने लगा। इस मामले को लेकर शुक्रवार को सुल्लर में पंचायत हुई। पंचायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फैसला लिया कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सरपंच ने मौके पर सदर थाने में शिकायत देकर पुलिस बुला ली। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह था मामला
गांव सुल्लर की महिला ने बताया कि वह 4 दिसंबर को सुबह ड्यूटी के लिए जा रही थी। इस दौरान मंदिर में बाबा के साथ रहने वाली विधवा कमला का बेटा मुकेश आ गया। उसने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध किया तो मुकेश निर्वस्त्र हो गया। महिला ने बताया कि उस दिन पति घर पर नहीं थे। इसलिए अगले दिन जब वह और उसके पति विरोध जताने उनके पास पहुंचे तो मां और बेटे दोनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसीलिए शिकायत पंचायत में की गई। शुक्रवार को मामले को लेकर पंचायत हुई। पंचायत में भी मां ने बेटे को बचाने के लिए बहुत तर्क दिए। कहा कि मानसिक रूप से पेरशान है। सुबह करीब 11 बजे से 12 बजे तक चली पंचायत ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। पंचायत ने यह भी कहा कि वह अंबाला में हैदराबाद जैसी घटना को दोहराने जैसा मौका किसी को नहीं देंगे।
शिवमंदिर और गुरुद्वारा कमेटी भी हुए पंचायत में शामिल
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिव मंदिर और गुरुदारा श्री कंघी साहिब की कमेटी भी पंचायत में शामिल हुई। सभी ने निर्णय लिया कि गांव में बने वृद्घाश्रम से दोनों मां-बेटे को निष्कासित किया जाए। क्योंकि यह मां-बेटे वृद्घाश्रम में किसी दूसरे व्यक्ति को जाने भी नहीं देते थे। ऐसे में किसी अनहोनी के भय से दोनों को वहां से निकालने के आदेश पंचायत ने दिए। दोनों ही एक बाबा के पास भी रहते थे। पंचायत ने कहा कि अब बाबा रखे या कोई और लेकिन वृद्घाश्रम में ये दोनों नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुरेश सैनी, एसएचओ सदर
आरोपी मुकेश पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। गांव की बहन, बेटियों की सुरक्षा के लिए आज पंचायत ने यह फैसला लिया कि दोनों को वृद्घाश्रम से निष्कासित कर दिया जाए। आरोपी मुकेश को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

हरकेश सिंह, सरपंच पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें