फोन चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ईशांत चंदेल निवासी देवी बाजार जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी कैलाश नगर मॉडल टाऊन अंबाला ने 12 अक्तूबर 2022 को थाना सेक्टर-9 अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई कि 7 अक्तूबर 2022 को लक्ष्मी नगर जंडली अंबाला शहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फोन चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।