फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जलुबी से एक महिला के लापता होने का मामला समाने आया है। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी की तलाश किए जाने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता पति ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी शादी कुरुक्षेत्र निवासी महिला से वर्ष 2010 में हुई थी। जिससे उसके पास दो लड़कियां है। उसकी पत्नी गांव उगाला में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। पीड़ित ने बताया कि बीती 11 अक्तूबर को उसके पास उसकी सास का फोन आया और उसने कहा कि उनकी बेटी का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। जिस पर उसने भी अपनी पत्नी को फोन किया लेकिन फोन नहीं मिला। शिकायतकर्ता का कहना है कि हर रोज की तरह उसकी पत्नी एक्टिवा पर सवार होकर ब्यूटी पॉर्लर में काम पर गई लेकिन न तो वह वहां पहुंची और न ही घर वापस लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें