पंजोखरा के पास कार ने बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बाइक चालक घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना पंजोखरा में शिकायतकर्ता विजय कुमार निवासी न्यू दयाल बाग ने 10 अक्तूबर 2022 को शिकायत दर्ज करवाई है कि 09 अक्तूबर 2022 को डिफैंस कालोनी अंबाला छावनी के पास आरोपी अज्ञात कार चालक ने लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए उसके मोटरसाइकिल में टक्कर मारी जिससे वह घायल हो गया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।