फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की चपेट से एक्टिवा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टिवा सवार की तेज रफतार ट्राले की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक्टिवा सवार ट्राले के पहियों में फंस गया और ट्राला चालक उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बयान में गांव छोटी रसौर निवासी राजेश कुमार ने कहा है कि सोमवार को सांय लगभग 5:30 बजे वह नारायणगढ़ से अपनी मोटरसाइकिल पर गांव छोटी रसौर में जा रहा था। मेरे आगे मेरा भतीजा कृष्ण कुमार भी अपनी एक्टिवा पर जा रहा था जोकि शाहपुर पुल के निकट एक तेज रफतार ट्राले ने उसके अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उसका भतीजा एक्टिवा सहित ट्राले के नीचे फंस गया जिसे ट्राला चालक घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। शिकायतकर्ता के अनुसार मेरे द्वारा शोर मचाने पर राहगीरों की सहायता से ट्राला चालक को रोकने की कोशिश की परंतु चालक ने अपना ट्राला सफेदे में दे मारा और मौका से भाग गया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुये कृष्ण को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें