पुलिस ने एक आरोपी को 2 देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जिला में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान एसटीएफ अंबाला की टीम ने थाना पड़ाव क्षेत्र जीटी रोड नजदीक रेलवे फाटक मछौंडा मोड से सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम निवासी गांव खानपुर थाना साहा जिला अंबाला को अवैध दो पिस्टल व चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया है।