फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला बिल्डिंग पर प्लस्तर करते समय राजमिस्त्री दौरा पड़ने पर नीचे गिरा, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा में दो मंजिला मकान पर प्लास्टर करते समय राज मिस्त्री अचानक दौरा पड़ने पर नीचे गिर गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि गिरने पर मजदूर का सिर पर नीचे पड़ी ईंट लगी और वह खून से लथपथ हो गया। आनन-फानन में उसे दूसरे साथियों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि राज मिस्त्री के सिर पर गहरी चोटें आने के कारण वह गंभीर है। राजमिस्त्री की पहचान एफसीआई साहा निवासी 26 वर्षीय जतिन के रूप में हुई है। वह दो मंजिल पर पैड बांधकर काम कर रहा था कि अचानक से उसे दौरा पड़ गया। इतने में दूसरे साथी उसे संभाल पाते कि वह सीधा पैड से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें