फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के गहने सहित दस हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाआंब की शिव कॉलोनी में स्थित एक मकान से हजारों रुपये के सोने के जेवर व नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ करदी है। इस संदर्भ में शिव कालोनी कालाआंब निवासी कमल ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अप्रैल की रात को उसके घर से अज्ञात चोर उसकी भाभी रिंपी का 1.5 तोले का सोने का हार व 2 सोने की अंगूठियां तथा दस हजार रुपये चोरी करके ले गये। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी भाभी रिम्पी देवी उनके साथ उनके घर में ही रहती हैं। चोरों ने उसके छोटे भाई रवि सैनी का मोबाइल भी चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें