शहजादपुर रोड स्थित एक ढाबे पर खड़े दो ट्रकों से पुलिस ने अफीम व चुरा पोस्त बरामद किया। सीआईए टू टीम को सूचना मिली थी कि श्री चंद वैष्णों ढाबा के बाहर पंजाब नंबर के दो ट्रक खड़े हैं। जिनमें नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है। पुलिस ने टीम बनाकर ढाबे पर खड़े ट्रकों के चालकों से पूछताछ की तो पंजाब नंबर के एक ट्रक से एक पॉलीथीन में 920 ग्राम अफीम व दूसरे ट्रक की तलाशी लेने पर एक कट्टे में लगभग 10 किलो चुरा पोस्त बरामद किया गया। ट्रक ड्राइवरों की पहचान कर्मजीत सिंह निवासी मोटे माजरा मोहाली व बलदेव सिंह निवासी गांव बिज्जा लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों लंबे समय से बंगाल व असम से नशीला सामान लाकर हरियाणा पंजाब में बेच रहे हैं।