अंबाला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। मार्च महीने में अंबाला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी के 43 मामलों में 49 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 457 बोतल अवैध शराब बरामद की। मादक पदार्थो की तस्करी करने के 07 मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 04 किलो 151 ग्राम अफीम, 233 ग्राम चरस, 108 ग्राम 05 मिलिग्राम हेरोइन बरामद की गई।