फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी भवनों में आई दरारें, भड़के लोगों ने किया हंगामा

Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 बलदेव नगर में अवैध कब्जों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर निगम की कार्रवाई जारी रही। अवैध कब्जे हटाने के दौरान कुछ मकानों में दरारें तक आ गईं। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना है कि घरों में जहां दरारें आने से खतरा पैदा हो गया है, वहीं पीने के पानी की पाइपलाइन व सीवेज पाइपलाइन भी टूट गई हैं। इसका लोगों ने जमकर विरोध भी किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की टीम की ओर से बलदेव नगर में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान नगर निगम की टीम ने जेसीबी से मकानों के आगे बने थड़े आदि तोड़ने शुरू किए। इसी कार्रवाई में कुछ मकानों में दरारें आ गईं, जिससे लोग भड़क गए। इन लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि निगम बिना किसी सुरक्षा के कार्रवाई कर रहा है, जबकि अवैध कब्जे तोड़ने के साथ-साथ मकानों के अलावा पानी व सीवरेज लाइन में भी नुकसान हुआ है।

यह कहते हैं लोग
नगर निगम की टीम बिना सोचे-समझे कार्रवाई कर रही है। निजी नुकसान से कोई लेना-देना नहीं है। इस कार्रवाई के चलते दरवाजे के बिल्कुल साथ पीला पंजा चलाया गया है। इस कारण उनको अपने घर के अंदर-बाहर होने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस कार्रवाई को पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से अंजाम नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- लोकनाथ शर्मा व किरन शर्मा, स्थानीय निवासी

इस कार्रवाई के दौरान उनके घर में जा रही पीने के पानी की सप्लाई व सीवरेज पाईप लाइन टूट चुकी है। इस कारण उनके घर में पीने के पानी का संकट गहराया हुआ है और घर के आगे मलबे का ढेर लगा हुआ है। यह कार्रवाई उनके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
- गुलशन कुमार, स्थानीय निवासी

कार्रवाई के दौरान पीले पंजे से रिहायशी भवन को काफी नुकसान हुआ है।  कई जगह तो दरारें भी आ चुकी है। यह कार्रवाई कई लोगों के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होगी इस महंगाई में मकान की रिपेयर करवाना उनकी क्षमता से बाहर है।
- सुदेश रानी, स्थानीय निवासी

घर पर कोई नहीं था। नगर निगम की ओर से जो भी कार्रवाई हुई है, वह निराशाजनक है। घर के आगे मलबे के ढेर हैं। कई घरों को नुकसान हुआ है। इस कार्रवाई के दौरान यदि कुछ बड़ा नुकसान हो जाता तो कौन इसकी जिम्मेदारी लेता।
विज्ञापन

- हरजिंदर सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें